HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः महिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

अल्मोड़ाः महिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

ऊर्जावान महिलाओं को कार्यकारिणी में मिलेगा स्थानः राधा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः आज यहां गांधी पार्क में कांग्रेसजनों ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी व रजनी टम्टा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि शीघ्र ही अपनी कार्यकारणी का विस्तार कर ऊर्जावान महिलाओं को स्थान दिया जाएगा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन रौतेला, मनोज सनवाल, बिनोद वैष्णव, शरद शाह, अंबी राम, एनडी पांडे, रुचि कुटोला, दीपा शाह, प्रीति बिष्ट, लीला जोशी, हेमा तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments