HomeBreaking News2024 की तैयारी ! कांग्रेस-भाजपा में घमासान, बीजेपी लाई 'कांग्रेस फाइल्स'

2024 की तैयारी ! कांग्रेस-भाजपा में घमासान, बीजेपी लाई ‘कांग्रेस फाइल्स’

✒️ पहला एपिसोड, कांग्रेस के 4.82 लाख करोड़ के घोटाले उजागर

✒️ कांग्रेस भी चला रही डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज

Congress Files

CNE DESK/2024 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। कांग्रेस व भाजपा अब सोशल मीडियो प्लेटफार्म में भी आमने-सामने आ गये हैं। जहां कांग्रेस अडाणी मामले और राहुल की सदस्यता को लेकर भाजपा के खिलाफ सवालों की सीरीज के साथ Democracy Disqualified Campaign चला रही है। वहीं भाजपा ने भी जबरदस्त काउंटर अटैक किया करते हुए ‘कांग्रेस फाइल्स’ फिल्म दिखानी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

इस फिल्म में कांग्रेस के कथित घोटालों व भ्रष्टाचार का जिक्र है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि ”कांग्रेस फाइल्स के पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए।” 03 मिनट के इस वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस माने करप्शन। वीडियो में कांग्रेस के 70 साल के शासन के घोटालों का जिक्र है। जिसमें कोयला घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ घोटाले आदि का उल्लेखन किया गया है। इस लघु फिल्म के अंतिम मिनट में नैरेटर कहता है- ”कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है।”

वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस के 70 सालों के शासन के दौरान 4.82 लाख करोड़ के घोटाले हुए हैं। घोटालों की लिस्ट इतनी लंबी है कि इस पैसे से 24 INS विक्रांत बनाए जा सकते थे, 300 राफेल जेट खरीदे जा सकते थे और 1000 मिशन मंगल पूरे हो सकते थे।

कांग्रेस भी चला रही डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज

कांग्रेस भी भाजपा को हर तरफ से घेर रही है। कांग्रेस ने पहले अडाणी मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला था। साथ ही ‘हम अडाणी के हैं कौन’ अभियान के तहत सवालों के कई सेट रिलीज किए थे। जिसे डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड नाम दिया गया है। इसके तहत एएम सिंघवी, जितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह गोहिल, अलका लांबा, राजीव शुक्ला वीडियो दिखा भाजपा सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं।

Congress Files में भाजपा ने कहा, ”पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए…”

बहुत खूबसूरत है अल्मोड़ा, आप भी देखिए कुछ दिलकश नजारे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments