✒️ अल्मोड़ा में लता तिवारी, बागेश्वर में गीता रावत को मिली जिम्मेदारी
✒️ देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर सहित तमाम जनपदों में पदाधिकारियों का चयन
CNE DESK/अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस के नए पदाधिकारियों और जिला एवं नगर अध्यक्षों को मंजूरी दी है। कुल 37 नई महिला कांग्रेस कार्यकर्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुल 37 महिला पदाधिकारियों की उत्तराखंड में नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश के समस्त जनपदों में कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्तियों को महत्पूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।