HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः गरीबों के हितों की योजनाएं संचालित कर रही सरकार-रेखा

अल्मोड़ाः गरीबों के हितों की योजनाएं संचालित कर रही सरकार-रेखा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

कैबिनेट मंत्री क्षेत्र भ्रमण पहुंची मजखाली मंडल

ADVERTISEMENTSAd
  • योजनाएं बताईं और कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या आज भ्रमण कार्यक्रम के तहत अपनी विधानसभा सोमेश्वर अंतर्गत मजखाली मंडल पहुंचीं, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री ने कई गांवों का भ्रमण कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मजखाली मंडल के ग्रामसभा सिमोली, टंनवाड़ी, भैंसोली, उरोली व आसपास के कई ग्रामसभाओं का दौरा किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामवासियों के साथ सरकार की जनोपयोगी व कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के हितों में योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने बूथों को मजबूत करने, डाटा प्रबंधन, सरल एप, मन की बात, केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की बात कही, साथ ही कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में दुबारा भाजपा की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उसी तरह की भूमिका भविष्य में भी निभाएं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने कई सारी योजनाएं संचालित की हैं और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। जिनके निस्तारण के लिए मंत्री ने आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह कृत संकल्पित हैं। इस मौके पर जिला मंत्री दीपक कन्नू शाह, मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी ढोडियाल, मंडल महामंत्री बालम करायत, तारा सिंह परिहार, मंडल महामंत्री दीपक बोरा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, डूंगर सिंह, भीम सिंह, इंदर, राजेन्द्र सिंह, हर्ष सिंह सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments