HomeDelhiराहुल गांधी को मिला बंगला खाली कराने का नोटिस

राहुल गांधी को मिला बंगला खाली कराने का नोटिस

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म किए जाने के बाद अब उन्हें सरकारी आवास खाली करने का भी नोटिस भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

लोकसभा सचिवालय के आवास संबंधी विभाग ने सोमवार को गांधी को नोटिस भेजकर कहा है कि वह 17वीं लोकसभा के लिए 23 मार्च को अयोग्य घोषित होने के बाद उनकी सदस्यता खत्म की जा चुकी है इसलिए 22 अप्रैल तक उन्हें आवंटित 12 तुगलक लेन का बंगला खाली करना होगा। गांधी केरल के वायनाड से संसद सदस्य हैं इसलिए उनके केरल और दिल्ली के पते पर बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है।

गांधी को भेजे नोटिस में कहा गया है कि नियम के अनुसार सदस्यता समाप्त होने के बाद वह सिर्फ एक महीने तक इस बंगले में रह सकते हैं। एक महीने की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है इसलिए 23 अप्रैल को उनके नाम से आवंटित बंगला रद्द कर दिया जाएगा। इस आशय की सूचना शहरी आवास विकास मंत्रालय को भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments