HomeUttarakhandBageshwarनव सवंत्सर का जोरदार स्वागत, चहुंओर चली देवी भक्ति की बयार

नव सवंत्सर का जोरदार स्वागत, चहुंओर चली देवी भक्ति की बयार

महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ऐठाण में अवतरित हुए डांगर

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः यहां गोलू मंदिर सेल्टा (कमेड़ी) में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। नव संवत्सर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। सरयू-गोमती संगम से कलशों में जल भरा गया। गोलू देवता का अर्पित किया गया। पंडितों ने मंत्रोचारण के साथ गोलू की महिमा का बखान किया।

सेल्टा गोलू मंदिर शहर से लगभग आठ किमी दूर है। क्षेत्र के लोगों की का अपार श्रद्धा का केंद्र है। बुधवार को नगर में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली। स्व. कमला परिहार की स्मृति में यह आयोजन हो रहा है। आयोजक हेमलता परिहार, दीपक सिंह परिहार, खुशी परिहार, नवीन परिहार ने श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण रूपी अमृत का रसपान कर पुण्य कमाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जीवन को सार्थिक बनाने के लिए गोलू को ईष्ट देवता के रूप में पूजा जाता है। इस दौरान इंद्र सिंह परिहार, खीम सिंह परिहार, जवाहर सिंह परिार, दीवान सिंह परिहार, योगेश परिहार, हृदयेश परिहार, मनीष सिंह, सूरज परिहार आदि उपस्थित थे।
नव संवत्सर का भव्य स्वागत

बागेश्वरः हिदू नव संवत्सर पर पिंगल का लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। लोग सुबह घरों से उठे और स्नान आदि किया। उसके बाद सीधे मंदिरों का रुख किया। सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती के संगम पर हर-हर गंगे जयघोष के साथ स्नान किया। बागनाथ मंदिर, चंडिका, भगवत मंदिर कठायतबाड़ा, मैच्यूला मैया पालड़ीछीना, कोट भ्रामरी गरुड़ के अलावा कालभैरव मंदिर, वाणेश्वर मंदिर, नीलेश्वर आदि मंदिरों की परिक्रमा भी की और सुख, समृद्धि, वैभव और स्वस्थ जीवन की कामना की। उधर, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, शामा आदि तहसील क्षेत्रों में भी लोगों ने देव मंदिरों का रुख किया। उधर, पंडित मोहन चंद्र लोहनी ने कहा नए वर्ष में बेहतर सोच के साथ काम करने की जरूरत है। यह वर्ष गत वर्ष से बेहतर रहने की उम्मीद है।
ऐठाण गोलू मंदिर में अवतरित डागर

कपकोटः ऐठाण गोलू मंदिर में चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। सरयू में स्तनान करने के बाद जाजर, ऐठाए, रिखाड़ी होते हुए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर में गोलू के डागर अवतरित हुए। भक्तों को धन धान्य का आर्शीवाद दिया। मंदिर में प्रातरू, दोहपर और रात में भव्य आरती होगी। भजन-कीर्तन के साथ पूजा-पाठ भी आयोजित होगा। कुलगुरु बसंत जोशी ने पाठ किया। इस दौरान डा. हरीश ऐठानी, दयाल ऐठानी, बहादुर सिंह, अमर सिंह, किशोर सिंह, बबलू ऐठानी, जगत सिंह, अंकित ऐठानी, किशन सिंह, शेर सिंह ऐठानी, गीता ऐठानी, प्रेमा ऐठानी, मधु ऐठानी, सुनीता ऐठानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments