HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : कोर्ट से जारी हुआ आदेश, महिला वारंटी गिरफ्तार

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कोर्ट से जारी हुआ आदेश, महिला वारंटी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ एनआई एक्ट (बाउंस चेक) का मामला, एसएसपी रचिता जुयाल के सख्त आदेश

अल्मोड़ा। एसएसपी रचिता जुयाल ने न्यायालय से जारी आदेशिकाओं समन, नोटिस व वारंट आदि की शत-प्रतिशत तामीली कर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। आदेश के अनुपालन में आज एक महिला वारंटी की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौ.वा. संख्या- 838/2022 धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वांरटी ज्योति गुरंग को गिरफ्तार किया। उक्त महिला पल्टन बाजार, अल्मोड़ा निवासी है। आज उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में महिला एसआई हेमा कार्की, कांस्टेबल पल्लवी चौधरी व रीता बगडवाल शामिल रही।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात रहे​ कि एनआई एक्ट (Negotiable instruments act 1881) के अनुसार धारा 138 के तहत बाउंस चेक (Bounce check) जारी करना एक आपराधिक अपराध (Criminal offense) है। अगर अदालत में शिकायत दर्ज की जाती है तो कोई व्यक्ति जेल जा सकता है या उसे भारी जुर्माना (Penalty) भरना पड़ सकता है।

अल्मोड़ा का प्रदीप वर्मा जिला बदर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments