HomeUttarakhandAlmoraसौर ऊर्जा प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण, खतों से हटाए कंपनी...

सौर ऊर्जा प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण, खतों से हटाए कंपनी के ट्रैक्टर

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। भनोली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत झालडुंगरा के सेरी तोक में सनलेयर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड भटिंडा पंजाब कार्यालय देहरादून द्वारा लगाए जा रहे सौर ऊर्जा प्लांट का ग्रामीण जोर—शोर से विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सेरी में ढाई सौ परिवारों की 500 नाली से अधिक कृषि उपजाऊ भूमि है, जिसमें कंपनी द्वारा कुछ परिवार को आर्थिक प्रलोभन देकर उनकी जमीनों को 30 साल की लीज पर ले लिया गया था। करीब 45 परिवारों की भूमि कंपनी ने लीज में ले रखी है, जबकि डेढ़ सौ से अधिक परिवार सौर ऊर्जा प्लांट का विरोध कर रहे हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आरोप है कि कंपनी द्वारा विरोध करने वाले लोगों के खेतों में जबरन ट्रैक्टर व ट्रक ले जाया जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों ने कंपनी का तीव्र विरोध करते हुए कंपनी द्वारा जबरन उनके खेतों में ट्रक ट्रैक्टर ले जाने की सूचना राजस्व पुलिस को दी। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक दिगपाल बोरा दीपक वर्मा संतोष पंथ ने मौके पर पहुंचकर कंपनी के कर्मचारियों को हिदायत दी कि यदि वे जबरन लोगों के खेतों में गाड़ियां ना ले जायें।

ग्रामीणों के विरोध के बाद सेरी से ट्रैक्टर हटाए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने फर्जी तरीके से कई लोगों की दो-दो तीन-तीन बार लीज कराई है तथा दो नाली भूमि धर वाले से दस नाली भूमि की लीज कराई गई है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जाने की की जानी चाहिए। विरोध करने वालों में भूमिया देवता संघर्ष समिति के सचिव कुंवर सिंह सिंह बगड़वाल, कोषाध्यक्ष मोहन नाथ, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह बगडवाल, गांव के जागीरदार कुंवर सिंह, जीवन सिंह रावत, विनोद जोशी, शांति रावत, लीला देवी आदि शामिल रहे।

महंगी होने जा रही बिजली, पढ़िये ख़बर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments