HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पु​रानी दुश्मनी में लाठी—डंडों से पीट—पीटकर युवक की कर दी...

अल्मोड़ा : पु​रानी दुश्मनी में लाठी—डंडों से पीट—पीटकर युवक की कर दी हत्या, आक्रोश की लहर, चार रोज में यह दूसरी वारदात

धौलछीना। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवकों ने एक व्यक्ति को निर्माणाधीन बीच सड़क में सड़क लाठी-डंडों से पीटकर जान से मार डाला। घटना के बाद से क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार बाड़ेछीना के सुपई गांव निवासी राजन सिंह चम्याल पुत्र नैन सिंह चम्याल को गांव के ही 15 से 20 युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे कांचुला पुल के पास बीच सड़क में राजन सिंह को 15-20 युवकों ने घेर लिया तथा जमकर पिटाई कर दी तथा घायल को वहीं छोड़ कर चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक पल्यूं कृपाल सिंह बेलवाल मौके पर पहुंचे तथा 108 की मदद से घायल को बाड़ेछीना अस्पताल में पहुंचाया। बाद में घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां बाद में इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। एक हफ्ते के अंदर ही विकास खंड में मारपीट की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व पिछले शुक्रवार को शेरा घाट के तल्लीनाली गांव के राजन सिंह को उसी के बड़े भाई तथा उसके परिवार ने पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसकी बाद में जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 4 दिनों के भीतर विकासखंड में यह दूसरी घटना घटित हो गई है। कानून व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments