HomeUttarakhandAlmoraजरूरी सूचना: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार तिथि घोषित

जरूरी सूचना: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार तिथि घोषित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2022—23 में अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह साक्षात्कार 21 मार्च से 23 मार्च, 2023 तक होंगी।

कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें
ADVERTISEMENTS

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में कला संकाय के अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 मार्च 2023, विज्ञान संकाय के अर्ह अभ्यर्थियों का 22 मार्च, 2023 तथा शिक्षा संकाय, विधि एवं वाणिज्य संकाय के अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 मार्च, 2023 को मनोविज्ञान विभाग में सम्पन्न होगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार से पूर्व अभ्यर्थियों को मनोविज्ञान विभाग में स्थापित शुल्क काउंटर में शुल्क जमा कराना होगा। उन्होंने जानकारी दी है कि नेट-जे आरएफ, इंस्पायर व सोबन सिंह जीना विवि से सम्बद्ध परिसर/महाविद्यालयों में कार्यरत स्थाई शिक्षक अभ्यर्थियों को भी इन तिथियों में अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ आना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments