HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : चाय की दुकान में परोसी जा रही थी शराब, दुकानदार...

अल्मोड़ा : चाय की दुकान में परोसी जा रही थी शराब, दुकानदार गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत देघाट पुलिस ने औचक निरीक्षण के दौरान एक चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच व परोस रहे चाय विक्रेता को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से 09 से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

चाय की दुकान में शराब : उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रचिता जुयाल ने सभी थाना प्रभारियों को होटल, ढाबों व सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। आदेश के अनुक्रम में गत दिवस थाना देघाट पुलिस द्वारा सांय कालीन चेकिंग की गई।

इस दौरान मनोज गोस्वामी पुत्र मदन गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम बिरोट तहसील स्याल्दे थाना देघाट को स्याल्दे में अपनी चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचता पाया गया। तलाशी के बाद उसकी चाय दुकान से 09 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा एक अध भरी बोतल भी बरामद हुई। जिस पर उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया।
चाय विक्रेता के खिलाफ में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव व महेंद्र कुमार शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में भी कई होटल-ढाबों में चाय आदि की दुकानों में शराब पीने-पिलाने का दौर अकसर दिखाई देता है। बाजार क्षेत्र की दुकान से लगे तमाम चाय आदि की खोमचों में भी सरेआम पीने-पिलाने का दौर चलता है। हालत यह है कि महिलाएं व बच्चे तक इस तरह की गलियों से दोपहर के वक्त भी गुजर नहीं पाते हैं। आम नागरिकों ने एसएसपी से अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में भी इस तरह की कार्रवाई करने की मांग की है।

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग : युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments