HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को भाजपा सरकारों की हकीकत बताएं—मनोज तिवारी

अल्मोड़ा: कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को भाजपा सरकारों की हकीकत बताएं—मनोज तिवारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

— कांग्रेस पार्टी की हवालबाग ब्लाक (प्रथम) की कार्यकारिणी का विस्तार
— पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस पार्टी के हलवाबाग ब्लाक स्तरीय बैठक विकासखंड सभागार में हुई। जिसमें हवालबाग ब्लाक प्रथम की कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से आनन्द सिंह बिष्ट, प्रवीण भोज, हरीश लाल को ब्लाक उपाध्यक्ष, चन्दन सिंह भोज ब्लाक महासचिव, हरेन्द्र सिंह रावत, जीवन सिंह बिष्ट, सुन्दर राम ब्लाक सचिव तथा मनोज कुमार कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में हर्ष कनवाल, रमेश लटवाल, राजेन्द्र बोरा, पान सिंह, नारायण सिंह को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, गुडडू, विधायक मनोज तिवारी, सदस्य जिला पंचायत महेन्द्र सिंह बिष्ट बनाये गये। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हवालबाग ब्लाक कार्यकारिणी के विस्तार के बाद प्रत्येक ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज जनता समस्याओं से जूझ रही है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, रसोई गैस के बढ़ते दामों ने जनता की आर्थिकी को झकझोर दिया है, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रत्येक ग्राम स्तर तक चौपालों के माध्यम से पंहुचाकर हकीकत बतानी है।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश एवं प्रदेश की जनता का विकास कर सकती हैं। उन्होंने नये पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में अमूल्य योगदान देने का आह्वान किया। संचालन करते हुए ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्षों सहित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सरपंच एवं वार्ड सदस्य सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments