HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग: संयुक्त टीम ने रात की चेकिंग और पकड़े गए विक्की...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: संयुक्त टीम ने रात की चेकिंग और पकड़े गए विक्की व वीकेश

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सल्ट थानांर्गत एसओजी, एएनटीएफ व सल्ट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 गांजा तस्कर दबोचे हैं। जिनके कब्जे से डेढ़ लाख का गांजा मिला। यह गांजा एक स्विप्ट कार में तस्करी किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTSAd

गत गुरूवार रात्रि थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने झिमार भीताकोट तिराहे के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार संख्या UK 19A 0354 को चेक किया, तो कार में सवार दो व्यक्तियों विरेन्द्र सिंह रावत उर्फ विक्की पुत्र मंगल सिंह रावत, निवासी भवानीपुर, बड़ी पीरुमदारा थाना रामनगर, जिला नैनीताल तथा वीकेश रावत पुत्र स्व. कुंवर सिंह रावत, निवासी देवीपुर वासीटीला, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से कार में रखा 10.050 किग्रा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 1,50,750 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया।

मामले में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी गांजे को भीताकोट से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, ताकि वहां जाकर गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमा सकें, लेकिन उनका इरादा पुलिस ने फेल कर दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, कानि. मो. मंसूर, भूपेन्द्र पाल व मनमोहन सिंह शामिल रहे।

गजब हो गया, रोटी मांगी तो पत्नी ने कर दी पति की पिटाई

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments