HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत ब्रेकिंग : शिष्या के साथ गलत हरकत पर ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

रानीखेत ब्रेकिंग : शिष्या के साथ गलत हरकत पर ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

👉 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

CNE REPORTER RANIKHET/यहां नाबालिग लड़की को पढ़ाने वाले ट्यूशन टीचर ने अपनी ही शिष्या के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। लड़की किसी तरह टीचर की बदनियती का शिकार होने से बच गई। जिसके बाद उसने परिजनों को सब बता दिया। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, गत दिवस 26 फरवरी, 2023 को रानीखेत निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा अपने पिता के साथ कोतवाली रानीखेत आकर तहरीर दी एक व्यक्ति जिसका नाम रहमत अली है उसे ट्यूशन पढ़ाता है। 25 फरवरी 2023 की शाम को ट्यूशन के बाद जब वह उसकी गाड़ी में बैठकर घर को जा रही थी तो उसने गलत नियत से उसे छुआ। जिसके बाद वह उसे जबरन अपनी तरफ खींचने लगा।

उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में तत्काल धारा 354 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया। जिसकी विवेचना महिला उप निरीक्षक रिंकी सिंह के सुपुर्द की गयी। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा द्वारा मामले की गंभीरता के देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत नासिर हुसैन को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत नासिर हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 01 घण्टे के अवधि में अभियुक्त रहमत अली को रानीखेत से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी रहमत अली (43 साल) पुत्र सैयद अमजद अली मौहल्ला छत्ता बड़ा दरवाजा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हैा वह वर्तमान में जैनोली, तहसील रानीखेत, अल्मोड़ा में निवासरत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, कोतवाली रानीखेत, महिला उप निरीक्षक रिंकी सिंह, कोतवाली रानीखेत, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, कोतवाली रानीखेत शामिल रहे।

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments