HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: नगरपालिका के खिलाफ बनी आंदोलन की रणनीति

Bageshwar Breaking: नगरपालिका के खिलाफ बनी आंदोलन की रणनीति

ADVERTISEMENTS

— जबरन नोटिस थमाने से चढ़ने लगा व्यापारियों का गुस्सा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर व्यापार मंडल की यहां आयोजित बैठक में नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि पालिका यूजर चार्ज व तहबाजारी को लेकर जबरन नोटिस देकर धमकी रही है। व्यापारी इसका विरोध करेंगे। जल्द पालिका का घेराव किया जाएगा। जबरन कोई भी व्यापारी कोई कर नहीं देगा। यह भी तय किया है कि 05 मार्च को व्यापार मंडल बागनाथ मंदिर में होली महोत्सव कराएगा।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

बागनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बैठक में चुनाव खर्च का विवरण रखा जाना था, लेकिन जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नहीं आने के कारण नहीं रखा गया। अब आने वाली बैठक में विवरण रखा जाएगा। पांच मार्च को सुबह 11 बजे से बाबा बागनाथ मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में नगरपालिका के सभी वार्ड से होल्यारों की टीम को आमंत्रित किया गया है व कार्यक्रम का संचालक नवीन साह पूर्व सभासद बागनाथ वार्ड को बनाया गया है। तय किया गया कि नगर में नए व्यापारियों की सदस्यता की 28 फरवरी रखी है। जिसमें सभी नए व्यापारियों को सदस्यता लेनी अनिवार्य है, जिसमें वार्षिक अस्थायी सदस्यता शुल्क 500 व स्थायी 100 रुपये रखा गया है। भविष्य में भी नए दुकानदार नई दुकान खोलने से पहले नगर व्यापार संघ में अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से स्वयं करवाएं अन्यथा विलंब शुल्क दोगुना देना होगा। नगर क्षेत्र बाहरी लोगों द्वारा फेरी लगाए जाने पर पूर्व की तरह प्रतिबंध रहेगा।

नगर क्षेत्र में फेरी व्यापारियों के फेरी लगाते हुए मिलने पर पहली बार में 200, दूसरी बार में 500, तीसरी बार में 1000 रुपये की एक दिवसीय अस्थायी सदस्यता राशि ली जाएगी। बैठक में अध्यक्ष कवि जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया सह सचिव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, प्रदेश मंत्री मनीष जखवाल, राजेंद्र परिहार,नवीन साह, उमेश साह, विपिन लाल साह, मयंक साह, तिलक तिवारी, रोहित पंत, नवीन साह, दीपक जोशी, चंदन कोरंगा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments