HomeUttarakhandAlmoraगुरुडाबाज में "ग्रामीण भारत : समस्याएं एवं समाधान" विषय पर हुई चर्चा

गुरुडाबाज में “ग्रामीण भारत : समस्याएं एवं समाधान” विषय पर हुई चर्चा

ADVERTISEMENTS

✒️ निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

पनुवानौला/अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबाज में ‘ग्रामीण भारत : समस्याएं एवं समाधान’ पर एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामअवतार सिंह व समस्त प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबाज

तत्पश्चात स्वयं सेवी द्वारा सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने सामाजिक कुरीतियों के प्रति युवा पीढ़ी को आगह करते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने पर बल दिया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. मंजू चंद्रा ने ग्रामीण भारत की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि समाज की पुरानी मानसिकता को त्याग कर लड़कियों को लड़कों के बराबर समझना चाहिए उन्हें शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के समान अवसर देने चाहिए।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए ग्रामीण भारत की समस्याएं एवं समाधान पर विस्तार पूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं के अंदर सामाजिक, शैक्षणिक विकास के लिए उत्तरोत्तर आगे बढ़ने की अपील करते हुए महिला सशक्तिकरण व कौशल विकास पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में ‘ग्रामीण भारत: समस्याएं एवं समाधान’ विषय पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को प्राचार्य व प्राध्यापकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मनोज कुमार ‘भोज’, देवेंद्र कुमार, प्राध्यापिका डॉ. मंजू चंद्रा, डॉ. दीपाली कनवाल तथा छात्र एवं छात्राएं आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments