HomeUttarakhandAlmoraअनुकरणीय : यहां निराश्रित बुजुर्ग महिला का पुलिस बनी सहारा, अद्भुत सेवा

अनुकरणीय : यहां निराश्रित बुजुर्ग महिला का पुलिस बनी सहारा, अद्भुत सेवा

ADVERTISEMENTS

✒️ एसएसपी के निर्देश पर मानवता की अनूठी पहल

✒️ दो सप्ताह से चल रहा है उपचार, पुलिस कर रही है देखभाल

चन्दन नेगी, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

तुलसीदास ने रामचरित्र मानस में कहा है कि, ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई’। आज की तारीख में भी रामचरित्र मानस के आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने भी आदर्शों पर चलते हुए परहित व मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस ने एक बीमार, बेबस वृद्धा का न केवल समय पर उपचार कराया, बल्कि लगातार उनकी सेवा में तत्पर है।

दरअसल, गत 10 फरवरी को एसएसपी प्रदीप कुमार राय को सूचना मिली कि द्वाराहाट बग्वालीपोखऱ क्षेत्र के ग्राम डोटलगांव में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला जयन्ती देवी अकेली रहती हैं। माताजी को गिरने से चोट लगी है और माता जी चल-फिरने में असमर्थ है, जिनकी देखभाल के लिए कोई नही है।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मानवता दिखाते हुए तत्काल थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह को वृद्धा के घर पुलिस टीम भेजकर उनको उपचार के लिए अस्पताल लाने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश पर थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी बग्वालीपोखर में नियुक्त हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश, कांस्टेबल सुन्दर सिंह व नंद किशोर को निजी वाहन से बुजुर्ग माता जयंती देवी को अस्पताल लाने हेतु उनके घर ग्राम डोटलगांव भेजा गया।

निराश्रित बुजुर्ग महिला का पुलिस बनी सहारा

पुलिस टीम द्वारा लोगों से माता जी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो लोगों द्वारा उनका घर चौकी बग्वालीपोखर से 08 किमी आगे तथा सड़क से 1.5 किमी ऊपर पैदल मार्ग होना बताया गया। पुलिस टीम उक्त सफर तय कर बुजुर्ग माता के घर पहुंची। जहां वह अपने घर पर मौजूद मिलीं। पुलिस ने पाया कि बुजुर्ग महिला के सिर, चेहरे और पांव में गिरने से लगी चोटों पर काफी गहरे घाव बने हुए हैं। जिनका उपचार ना होने के कारण इंफेक्शन हो रहा था और हाथ में सूजन आई थी। महला चलने-फिरने की अवस्था में नहीं थी।

पुलिस टीम द्वारा वृद्धा को समझा-बुझाकर उपचार के लिए अपने साथ अस्पताल चलने हेतु मनाया गया। गांव के पैदल रास्तों में पुलिस टीम बुजुर्ग महिला को पालकी पर गांव के संकरे पैदल रास्तों से गोद में उठाकर सड़क मार्ग तक ले गयी। सड़क मार्ग से उन्हें गाड़ी में बैठाकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट लाया गया। अस्पताल में उपचार हेतु बुजुर्ग महिला को भर्ती कराया गया।

इस बीच थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने बुजुर्ग महिला के लिए कपड़े भी खरीदे। चूंकि उन्होंने फटे पुराने कपड़े पहने थे। जिन्हें देख थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह काफी व्यथित हुए। फिर उन्होंने बुजुर्ग महिला के लिए नये कपड़े खरीदे। जिसके बाद महिला नर्स द्वारा महिला को पहनाया गया। इधर एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर द्वाराहाट पुलिस उपचार के दौरान निस्वार्थ भाव से वृद्धा की सेवा कर रही है। वहीं, एसएसपी अल्मोड़ा भी रोजाना बुजुर्ग मां का हाल-चाल जान रहे हैं।

चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में बुजुर्ग जयंती देवी का लगातार उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक अजय लाल साह द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ प्रतिदिन अस्पताल जाकर महिला की खैर खबर ली जा रही है। थाना द्वाराहाट से माता जी को सुबह व साय दोनों समय का खाना खिलाया जा रहा है। पुलिस की देखभाल से खुश होकर बुजुर्ग महिला ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। महिला के पूर्ण रुप से स्वस्थ होने व अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

SSP ALMORA
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments