HomeBreaking News10 पेटी शराब के साथ 01 गिरफ्तार, होली के लिए लाई गई...

10 पेटी शराब के साथ 01 गिरफ्तार, होली के लिए लाई गई थी खेप

ADVERTISEMENTS

✒️ तस्करी में प्रयुक्त कार सीज

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। होली का सीजन नजदीक आने के साथ ही अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस टीम ने बेतालघाट क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से लाई जा रही 10 पेटी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी त्योहारी सीजन विशेषकर होली के दौरान ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में शराब की अवैध तस्करी बढ़ने की संभावना रहती है। जिसके दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को अपने-अपने सर्किल थाना क्षेत्र अंतर्गत सतर्क दृष्टि रखने एवं शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में गत सायं थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल को मुखबिर खास से सूचना मिली कि बेतालघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन से शराब की अवैध खेप बेतालघाट की ओर लाई जा रही है। जिस पर थानाध्यक्ष बेतालघाट द्वारा त्वरित रूप से अधीनस्थ पुलिस बल को थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बेतालघाट पुलिस को सघन चेकिंग अभियान के दौरान 10 पेटी अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से तस्करी करते हुए एक शराब तस्कर पवन पेटशाली, पुत्र मनोज पेटशाली निवासी कालाढूंगी बन्दोबस्ती थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त आल्टा कार संख्या UK 07 BH 7932 को सीज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि आने वाले होली त्यौहार के समय कई स्थानों में शराब की मांग बढ़ने के कारण वह शराब की अवैध खेप मैदानी क्षेत्र से कम दामों में लाकर पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने का कार्य करते हैं। जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एचसीपी मनमोहन सिंह, कांस्टेबल जीवन मेहरा, दीपक सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Click & Read ➡️ यहां आग का गोला बन गई कार

570 से अधिक ट्रेनें रद्द | Railways Canceled More Than 570 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments