HomeUttarakhandAlmoraAlmora : मुंशी हरि प्रसाद टम्टा, पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया स्मरण

Almora : मुंशी हरि प्रसाद टम्टा, पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया स्मरण

✒️ चौघानपाटा मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में आज महान समाज सुधारक स्व. हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि के अवसर पर चौघानपाटा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस अवसर पर उपस्थित अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्या ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा एक महान समाज सुधारक थे तथा उन्होंने समाज में समतामूलक समाज के लिए जो काम किए। वह समाज को एक नई दिशा प्रदान करने वाले थे। तत्कालीन समय में उन्हें सामाजिक क्रांति के अग्रदूत के नाम पर भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चला रही हैं, जिससे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाया जा सके।

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, दर्शन रावत, धर्मवीर आर्य, मनीष जोशी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, नगर मंत्री दिशांत पवार, पियूष कुमार, आशीष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रवि कुमार, पंकज कुमार, सोनिया चौहान और मीना टम्टा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments