HomeAccidentउत्तराखंड : करंट लगने से सेना के जवान की मौत, 03 अन्य...

उत्तराखंड : करंट लगने से सेना के जवान की मौत, 03 अन्य झुलसे

सीएनई डेस्क। पूर्व सैनिकों के लिए होने जा रहे कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट में करंट फैलने से सेना के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। मृतक की पहचान सेना के राइफलमैन करण सिंह (22 साल) ग्राम चुनेरा, (मड़ापट्टी) तहसील महलपुर, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम को उत्तरकाशी के ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में हुआ है। बताया जा रहा है कि गत दिवस जब आंधी चली तो टेंट उड़ने की आशंका हुई। जिसके बाद कुछ जवानों ने टेंट पकड़ लिया। इस बीच टेंट का हुक हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। इस लोहे के हुक के कारण पूरे टेंट में करंट फैल गया और कई लोग झुलस गए।

उल्लेखनीय है कि यहां शहीद पार्क में आज बुधवार को पूर्व सैनिकों के लिए एक कार्यक्रम होना था। जिस कारण गत दिवस से ही तैयारियां की जा रही थी। गत दिवस सुबह के समय टेंट लगाया गया था। इस बीच हर्षिल से जवान यहां पहुंच गए।टेंट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुर रही थी। जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। शाम 4.30 बजे आंधी चली। टेंट हिलने लगा तो उसे संभालने के लिए कुछ जवानों से उसके खंबों को पकड़ लिया। इसी बीच टेंट में करंट फैल गया। जिन्होंने भी टेंट की बल्लियों को पकड़ा था, वह झटका खाकर गिर पड़े।

इस दौरान राइफलमैन करण सिंह (22 साल) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, सेना के ही जवान विशाल शर्मा निवासी ग्राम चाका जनपद सांबा, हवलदार पवन कुमार निवासी ग्राम रामपुर जिला सांबा व दिनेश राज तहसील मारवान जम्मू कश्मीर भी झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।

इधर बताया गया है कि मृतक जवान करण सिंह तीन साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। वह अपने दो भाईयों में अकेला कमाने वाला था। एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी पूरी कर घर से ड्यूटी पर आया था। इस घटना से उसके परिजनों में जहां कोहराम मचा है, वहीं उनके गृह क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

शादी में चाचा ने की हर्ष फायरिंग, भतीजे की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments