Big Breaking : दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड में भूकंप के झटके

0
उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 24 घंटे में चौथी बार डोली धरती
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली| दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड में बुधवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था।


ADVERTISEMENTS

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। भूकंप आज ​​दोपहर करीब 1:45 बजे नेपाल के बाजुरा में आया था। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे। कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके

वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी बुधवार को दोपहर 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था।

उत्तराखंड : शादी समारोह में चाचा ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से भतीजे की मौत

ADVERTISEMENTS