HomeBreaking Newsआर्मी अफसर की पत्नी को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी ने कर...

आर्मी अफसर की पत्नी को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत

ADVERTISEMENTS

✒️ आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

सीएनई डेस्क। ऐसी ख़बरें विचलित कर देती हैं, लेकिन समाज के सामने हकीकत लानी भी जरूरी है कि शादीशुदा जिंदगी में जब कभी तीसरा घुस आता है तो उसका कितना बुरा परिणाम होता है। मामला यह है कि इस महिला के पति भारतीय सेना में अफसर हैं। भगवान की कृपा से एक बेटा और बेटी भी है, लेकिन इस बेशर्म पत्नी के सिर पर इश्क का भूत सवार हो गया। एक म्यूजिक एप में गाना गाने के दौरान इसका इश्क एक दूसरे धर्म के युवक के साथ परवान चढ़ गया।

हालत यह हो गई कि जब पति घर में नहीं होते तो महिला युवक को घर बुला लिया करती। इस युवक ने न केवल महिला से संबंध बनाए बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और बेटे के साथ कुकुर्म कर डाला। फिर जबरन महिला की बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डालने लगा। इतना होने के बाद महिला की बेटी ने हिम्मत जुटाई और पिता को फोन पर पूरी सच्चाई बता दी। जिसके बाद आर्मी अफसर ने पुलिस में मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

दरअसल, यह मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है। यहां कैंट क्षेत्र में रहने वाली आर्मी अफसर की रिपोर्ट पर पुलिस दुष्कर्म, कुकर्म व जबरदन धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोपी युवक की तलाश कर रही है। देहरादून पुलिस के अनुसार भारतीय सेना में तैनात एक जेसीओ ने तहरीर दी है। जिसमें एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

तहरीर में कहा गया है कि महिला की एक 15 साल की बेटी और 11 साल का बेटा है। महिला एक सिंगिग एप से जुड़ी थी। यहां गाने के शौक में उसकी दोस्ती तनवीर आलम निवासी इस्लाम कॉलोनी, बिहार से जान-पहचान हुई। जिसके बाद महिला की रोजाना इस युवक से बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। इस बीच जब महिला के आर्मी अफसर पति महाराष्ट्र गए तो इस महिला ने युवक को अपने घर बुला लिया।

इस बीच बेटी ने अपने पिता को फोन किया। जिसमें उनकी बेटी ने बताया कि उसकी मां एक युवक के साथ घर पर गंदी हरकतें कर रही है। इस युवक ने न केवल उसकी मां के साथ संबंध बनाए, बल्कि उसके साथ भी दुष्कर्म किया। यही नहीं, इस युवक ने इसके भाई के साथ तक गलत काम कर डाला। जिसके बाद सेना में जेसीओ के पद पर कार्यरत यह अफसर तुरंत घर लौट आये और आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार के अनुसार पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

नदी में बह गया नहाने को उतरा टूरिस्ट गाइड, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments