HomeUttarakhandAlmoraपतलिया कुमान के जंगलों में भीषण आग, गुरुवार दोपहर से बदस्तूर जारी

पतलिया कुमान के जंगलों में भीषण आग, गुरुवार दोपहर से बदस्तूर जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। नैनीताल जनपद की सीमा से लगे अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत पतलिया कुमान के जंगलोें में बुधवार रात से भीषण आग लगी हुई है। जो गुरुवार दोपहर तक भी बदस्तूर जारी है।

पतलिया कुमान के वन क्षेत्र में लगी यह आग काफी तेज है, जो करीबी गांव सिद्धपुर व बेड़गांव के जंगलों की तरफ बढ़ रही है। आग से क्षेत्र में बेहद धुंध छाई हुई है। गत रात से आग लगी है, लेकिन विभागीय बेसुधी का आलम ये है कि दूसरे रोज दोपहर तक वन विभाग ने इस आग की सुध नहीं ली और न ही कोई आग बुझाने पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि फायर सीजन के प्रारम्भ होने के साथ ही जनपद में विभिन्न स्थानों पर वनाग्नि के मामले सामने आने लगे हैं। वन क्षेत्र आग की लपटों में घिरे हुए हैं और अमूल्य वन संपदा का काफी नुकसान हो रहा है। इधर आम नागरिकों का कहना है कि वन विभाग तमाम दावे तो करता है, लेकिन हकीकत में आग पर काबू पाने में अनावश्यक विलंब होता है। जबकि वनाग्नि की घटना होते ही त्वरित कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments