HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 10 दिनी प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार को प्रेरित हुए कई प्रशिक्षणार्थी

बागेश्वर: 10 दिनी प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार को प्रेरित हुए कई प्रशिक्षणार्थी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर द्वारा डेयरी एवं बर्मी कम्पोस्ट पर आधारित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थी योजनाओं को समझे और स्वरोजगार के लिए प्रेरित हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर द्वारा गरुड़ ब्लाक के ग्राम पचना में प्रोजेक्ट उन्नति/एनआरएलएम समूहों की महिलाओं को डेयरी एवं बर्मी कम्पोस्ट पर आधारित 10 दिनी प्रशिक्षण दिया गया, जिसका बुधवार को जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, एफएलसी सलाहकार एमएस गैड़ा, मूल्यांकन डीएसटी शिवपाल सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह मेहरा द्वारा संयुक्त रूप से समापन किया गया। इस मौके पर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एनआर जौहरी ने प्रशिक्षणार्थियों को मनरेगा उन्नति प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने के लिये प्रेरित किया। संस्थान के फैकल्टी प्रकाश चन्द्र पाण्डे ने प्रशिक्षण का सदुपयोग कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर आरसेटी संस्थान के फैकल्टी चन्द्र भानु सिंह भाकुनी, केदार सिंह कोरगा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments