HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : फिर मिला नवजात का शव, लगातार दूसरे दिन शव मिलने...

हल्द्वानी : फिर मिला नवजात का शव, लगातार दूसरे दिन शव मिलने से हड़कंप

ADVERTISEMENTS

Haldwani News| हल्द्वानी में लगातार दूसरे दिन नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां आज शुक्रवार को वर्कशॉप लाइन स्थित बरसाती नहर में नवजात का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शहर में दो दिन के भीतर दूसरा नवजात का शव मिला है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार दोपहर हल्द्वानी के वर्कशॉप रोड पर ढाबे चलाने वालों को नहर में कचरे के बीच एक शव दिखा। संदेह होने पर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसआई मंजू ज्याला ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव दो दिन के नवजात का होने की संभावना है। शव को मोर्चरी भेजा गया है। शव किसका है और कहां से बहकर यहां पहुंचा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं दो दिन में दो नवजात शिशुओं का शव मिलने से शहर में हड़कंप मचा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

अभी नहीं हुई नवजात के शव की शिनाख्त

बीते दिन गुरुवार को तीनपानी बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मिले नवजात के शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। वनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा है। आसपास के लोगों के अलावा अस्पतालों और मोहल्लों से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव किसने यहां फेंका जल्द इसका पता लगा लिया जाएगा।

उत्तराखंड: मां-बेटे की हत्या का पर्दाफाश, मृतका का प्रेमी निकला हत्यारा

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments