HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : भागवत कथा श्रवण मात्र से मिट जाते हैं सारे कष्ट...

बागेश्वर : भागवत कथा श्रवण मात्र से मिट जाते हैं सारे कष्ट – जोशी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर| वेद व्यास नवीन चन्द्र जोशी ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही सारे कष्टों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि सारे कष्टों का संहार ईश्वर स्मरण करने से होता है। इसलिए व्यभिचार छोड़ ईश्वर भक्ति पर मन लगाए।

श्री जोशी दिव्येश्वर मंदिर मन्यूडा गागरीगोल में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचन कर भक्तों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से ही शरीर के सारे कष्ट दूर हो जाते है। इस संसार में भौतिक सुखों के चलते मनुष्य ईश्वर भक्ति छोड़ दुर्व्यसन एवं अनैतिक कार्यो में ज्यादा मन लगा रहे है। जो उनके लिए तो घातक है ही साथ ही समाज के लिए भी नुकसानदेह है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति से जहाँ मनुष्य को सन्मति प्राप्त होती है, वहीं उसके सांसारिक कष्ट भी दूर हो जाते है। श्री जोशी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि श्रीमद भागवत भगवान की आरती से नव ज्योति की दिव्य शक्ति शरीर व आत्मा को नई ऊर्जा प्रदान करती है। साथ ही पापियों को उनके पाप से भी तारती है।

इस दौरान श्री श्री 108 ब्रह्मलीन देवनारायण गिरी महाराज के शिष्य भगीरथ गिरी, यजमान योगेश वर्मा मोनिका वर्मा, विनय लोहनी, नवीन चन्द्र, कैलाश पांडेय, मनीष वर्मा, हेम वर्मा, राजेन्द्र सिंह रावत, किशन गिरि, राम गिरी, किशन सिंह रावत, नंदन भरड़ा, राजेन्द्र सिंह भरड़ा, त्रिलोक कठायत, राजेन्द्र भंडारी, धीरज जोशी, लाल सिंह राणा, रघुवर दत्त पांडेय, विक्की काण्डपाल, विपिन पांडेय, बालम रौतेला आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड दुःखद : बकरियां चराने गई महिला की गधेरे में गिरकर दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments