HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे में झोंक दिया फायर, बाल-बाल...

बागेश्वर : मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे में झोंक दिया फायर, बाल-बाल बचे

सीएनई रिपोर्टर

बागेश्वर| बीती शनिवार की रात अज्ञात ने मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे में फायर झोंक दी। एक गोली खिड़की के दरवाजे पर लगी जबकि दूसरी अंदर तक पहुंच गई। घटना में कृषि अधिकारी बाल-बाल बच गए। उन्होंने घटना की प्राथमिकी पुलिस को दे दी है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने पुलिस को दी प्राथमिकी में कहा है कि बीते शनिवार की रात लगभग 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे। उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर किए गए हैं। संयोग से उन्हें नुकसान नहीं हुआ। जिस तरह से जाली तोड़कर गोली अंदर मारी है, उससे अप्रिय घटना हो सकती थी।

घटना के बाद कृषि अधिकारी ने सीओ शिवराज सिंह राणा को फोन पर सूचना दी। वहीं 112 में भी डायल किया। सीओ राणा ने तत्काल कोतवाली को सूचित किया। रात में ही पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंची। लेकिन वहां से तब तक गोली मारने वाले फरार हो गए थे। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति, पत्नी और उसके प्रेमी ने लगाया ठिकाने

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments