HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, दोनों की हो...

उत्तराखंड : पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, दोनों की हो चुकी थी शादी

ADVERTISEMENTS

किच्छा| ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एक युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, किच्छा पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक-एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके आई हुई थी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

युवक और युवती बीती रात लगभग 1:30 बजे अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ से लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी।

पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रही है।

उत्तराखंड : सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments