HomeUttarakhandAlmoraAlien: आकाश में दिखी अजीब रोशनी, एलियन यान या सेटेलाइट !

Alien: आकाश में दिखी अजीब रोशनी, एलियन यान या सेटेलाइट !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। 02 फरवरी, बृहस्पतिवार। समय 07 बजकर 50 मिनट। क्या आपको आज आसमान में कुछ अजीब दिखा। एक रोशनी की रेखा दिखी थी और गायब हो गई। बहुत सारे लोग इस बात का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसी को नहीं पता यह क्या बला थी।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के आकाश में रात करीब 08 बजे एक अजीब रोशनी दिखाई दी। कई लोगों ने इस बात का दावा किया कि उन्हें अल्प समय के लिए रेल जैसा कुछ आकाश में दिखाई दिया। कई लोगों ने फोटो खींचने या वीडियो बनाने का प्रयास भी किया। इसके बावजूद उनके कैमरे में कुछ खास कैप्चर नहीं हो पाया।

सीएनई मीडिया को कई लोगों द्वारा फोन में संपर्क कर इस बारे में जानने का प्रयास किया गया। हालांकि अब तक की जानकारी के अनुसार इस तरह की किसी चीज को लेकर किसी संस्था द्वारा बयान नहीं आया है। अलबत्ता, यह सत्य है कि आज आकाश में एक रोशनी दिखाई दी। बहुत से लोगों ने इसे देखा। लोगों का कहना है कि जब तक वह अपना कैमरा लगाते यह रोशनी आंखों से ओझल हो गई।

इस रोशनी को कोई एलियन यान कह रहा है तो काई उपग्रह। हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आज अल्मोड़ा के आकाश में क्या दिखाई दिया था। संभव है कि ऐसा ही कुछ देश के अन्य हिस्सों में भी दिखा हो। अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान हमें नहीं मिल पाया था।

Read News : जम्मू कश्मीर में बम, पढ़ें पूरी खबर

UKPSC ने जारी किया पटवारी-लेखपाल भर्ती का एडमिट कार्ड-ऐसे करें डाउनलोड
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments