HomeNationalजम्मू-कश्मीर में मिला परफ्यूम बम, टीचर से आतंकी बने शख्स ने दिया...

जम्मू-कश्मीर में मिला परफ्यूम बम, टीचर से आतंकी बने शख्स ने दिया अंजाम

Jammu and Kashmir| जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए दहशतगर्द अब नए हथकंडे अपना रहे हैं। वे अब आम IED की जगह हमलों के लिए परफ्यूम IED (परफ्यूम बम) का इस्तेमाल कर रहे हैं। 13 दिन पहले यानी 21 जनवरी को नारवाल में 20 मिनट के अंदर हुए दो धमाकों में इसी परफ्यूम IED (परफ्यूम बम) का इस्तेमाल किया गया था। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

DGP सिंह ने बताया कि हमने पहली बार धमाके में इस्तेमाल होने वाला परफ्यूम IED (परफ्यूम बम) बरामद किया है। नारवाल धमाके में शामिल आरिफ नाम के आतंकी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह रियासी का रहने वाला है, जो पिछले 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था। हाल में हुई कई आतंकी घटनाओं के लिए आरिफ ही जिम्मेदार है।

खोलने या दबाने पर विस्फोट हो जाता है परफ्यूम बम

DGP ने कहा कि परफ्यूम IED परफ्यूम की बोतल की तरह ही होता है। अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो IED विस्फोट हो जाएगा। इस तरह का IED पहली बार मिला है, इसलिए हम काफी सतर्क हो गए हैं। अब इस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी।

DGP बोले- पाकिस्तान सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम

DGP ने कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के निशाने पर है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहता है।

2016 में टीचर के पद पर नियुक्त हुआ था आरिफ

DGP ने बताया कि आतंकी आरिफ एक सरकारी स्कूल का टीचर है। DGP ने दावा किया कि कटरा बस में हुआ धमाका भी इसी ने किया था। पुलिस के मुताबिक, आरिफ 2016 में टीचर के पद पर नियुक्त हुआ था। उसके मामा पाकिस्तान में हैं। आरिफ को दिसंबर के आखिर में तीन IED की सप्लाई मिली थी, जिसे ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजा गया था। उसने मारवल इलाके में भी दो IED का इस्तेमाल किया था।

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments