HomeUttarakhandAlmoraनैनीताल : 93 साल की आयु में बसंती आमा का निधन, अंतिम...

नैनीताल : 93 साल की आयु में बसंती आमा का निधन, अंतिम संस्कार कल

ADVERTISEMENTS

✒️ जीवन पर्यन्त किए सेवा कार्य

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। अपने सेवा व सामाजिक कार्यों के चलते क्षेत्र में खासी लोकप्रिय जिला पंचायत अल्मोड़ा में अपर मुख्य अधिकारी रहे शेर सिंह परगाई की माता बसंती परगाई (बसंती आमा) अब हमारे बीच नहीं रही। उनका आज 93 साल की आयु में अपने ढोकाने (नैनीताल) स्थित आवास में निधन हो गया। कल उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि बसंती आमा क्षेत्र में खासी लोकप्रिय थीं। वही बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की रहीं। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज में सेवा कार्य किए। विगत छह माह से वह बीमार थीं और बिस्तर पर पड़ गई थीं। आज उनका 93 साल की आयु में स्वर्ग को प्रस्थान हो गया।

सामाजिक कार्यों की बात करें तो बसंती देवी परगाई पत्नी स्व. आन सिंह ने स्वाई के रूप में भी काम किया था। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की सेवा करते हुए सैकड़ों बच्चों को जन्म दिलाने में बड़ा सहयोग किया। गांव में होने वाली शादियों में वह मंगल गीत गाया करती थीं। उनकी हर समारोह में भागीदारी देखी जाती थी।

बसंती आमा ने अपने जीवन में काफी कष्ट झेले थे। महज 21 साल की आयु में वह विधवा हो गयी थीं। उन्होंने बड़े संघर्ष के साथ अपना जीवन यापन किया और अपनी एकमात्र संतान शेर सिंह परगाई को पढ़ाया-लिखाया। यह बसंती आमा का ही त्याग व तपस्या का परिणाम था कि उनके पुत्र शेर सिंह पढ़-लिखकर अपर मुख्य अधिकारी के पद तक पहुंचे।

बसंती आमा अपने पीछे पुत्र, बहू, नाती, पौड़नाती-पौडनातिडियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी खेती-बाड़ी व गौ पालन में काफी रुचि रही थी। उन्होंने कई गरीब असहायों की मदद भी की थी। उनकी पार्थिव देह का कल शुक्रवार को स्थानीय घाट शिप्रा नदी ढोकाने में अंतिम संस्कार होगा। शव यात्रा सुबह के समय उनके घर से प्रस्थान करेगी।

बैक परीक्षा के लिए अब इस तिथि को होंगे आवेदन

UKPSC ने जारी किया पटवारी-लेखपाल भर्ती का एडमिट कार्ड-ऐसे करें डाउनलोड
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments