HomeBreaking Newsखैरना : रेस्टोरेंट में ही छूट गया महिला का पर्स, पुलिस ने सुरक्षित...

खैरना : रेस्टोरेंट में ही छूट गया महिला का पर्स, पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

✒️ जताया नैनीताल व चौकी पुलिस का आभार

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

ADVERTISEMENTSAd

यहां चौकी पुलिस खैरना ने एक महिला का गुम हुआ पर्स वापस लौटा उसके चेहरे पर गुम हुई मुस्कान वापस ला दी है। पर्स लेने पहुंचे महिला के परिजन ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया है।

दरअलसल 19 जनवरी, 2023 को कोटाबाग, नैनीताल निवासी ज्येाति अधिकारी अपने परिवार वालों के साथ बागेश्वर से लौट रही थी। इस बीच यह लोग गरमपानी स्थित जोशी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रूक गये। यहां भोजन कर यह लोग लौट गए, लेकिन महिला का पर्स रेस्टोरेंट में ही छूट गया। पर्स में 3000 नगद, आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जिसे खोने के बाद महिला व उसके परिजन काफी परेशान हो गये।

इस बीच रेस्टोरेंट स्वामी ने यह पर्स चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिए। पुलिस द्वारा जब जांच की गई तो आधार कार्ड के द्वारा पर्स स्वामी ज्योति अधिकारी पुत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी निवासी चिल्किया रामनगर का पता चला गया। जिस पर परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित किया गया। सूचना मिलने पर महिला के जेठ रघुवीर सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी देचोरी गांव, कोटाबाग नैनीताल चौकी पहुंचे। जहां चौकी प्रभारी दिलीप कुमार द्वारा पर्स खोया पर्स उन्हें सुपुर्द किया गया। महिला के परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।

संदिग्ध हालातों में लापता हो गई कॉलेज छात्रा, गुमशुदगी दर्ज

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments