HomeUttarakhandAlmoraयौन शोषण के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद तत्काल दें इस्तीफा :...

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद तत्काल दें इस्तीफा : गीता मेहरा

ADVERTISEMENTS

✒️ कांग्रेस जिला महासचिव ने कहा भाजपा शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला महासचिव राष्ट्रीय कांग्रेस गीता मेहरा ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व यूपी की कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर लगे महिला खिलाडियों के यौन शोषण के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा सांसद से नैतिकता के आधार पर जहां तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है, वहीं कहा है कि भाजपा शासनकाल में महिलाएं कतई सुरक्षित नही हैं।

कांग्रेस नेत्री गीता मेहरा ने यहां जारी बयान में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती के कई दिग्गज पहलवान बुधवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए हैं, वह बेहद गंभीर हैं। एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कई पदक दिलाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने साफ तौर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जो निश्वित रूप से बहुत शर्मनाक है।

गीता मेहरा ने कहा कि कुश्ती के यह कोच बृज भूषण सिंह की गिनती भाजपा के दबंग नेताओं में होती है। वे उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं और कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाडियों ने जो आरोप लगाए हैं उससे यह साफ हो चुका है कि देश भर में कहीं भी भाजपा शासन में महिलाएं महफूज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का जांच पूरी होने तक अपने पद और सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। अतएव उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित पालिका का रैलापाली वार्ड

उत्तराखंड में यह 96 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments