— सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप—2023
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राजस्थान के झुंझुनू अकादमी में आयोजित सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर—17 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में जीत दर्ज कर अल्मोड़ा की मनसा रावत ने गोल्ड मेडल जीता है। अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 की यह चैंपियनशिप 13 से 16 जनवरी 2023 तक आयोजित हुई।
खेल विवरण की जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के मीडिया प्रभारी डीके जोशी ने बताया कि अंडर—17 गर्ल्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में बाल भारती स्कूल नोएडा की मनसा रावत ने एडवास अकेडमी इंदौर की धेमाही चौहान को 17—7, 15—8 से पराजित किया। फाइनल में अल्मोड़ा की मनसा रावत का मुकाबला माडर्न स्कूल नई दिल्ली की हिमानी सरदार के साथ हुआ। जिसमें मनसा ने हिमानी को 15—3 व 15—3 से हराकर जीत दर्ज की। जिसमें उसे गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।
ADVERTISEMENTS




