सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबियाड में आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे युवक घायल हो गया। राजस्व पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के अनुसार बबियाड में बीती सोमवार शाम गांव के ही दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली युवक के दांये हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इधर इस मामले में एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि बबियाड के महेश चंद्र पुत्र बिशन राम ने गांव के ही मनोज कुमार पुत्र शिवराज पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।