HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राशन विक्रेताओं की हड़ताल स्थगित, हर दुकान में मिलेगा राशन

अल्मोड़ा : राशन विक्रेताओं की हड़ताल स्थगित, हर दुकान में मिलेगा राशन

✒️ लंबित मांगों को लेकर भेजा ज्ञापन, डीएसओ से मिला सार्थक आश्वासन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति अल्मोड़ा जिला पूर्ति अधिकारी के आश्वासन पर 04 जनवरी से चली आ रही हड़ताल को स्थगित कर दिया है। अब सभी गल्ला विक्रेताओं से राश्न का पूर्ववत वितरण करने को कहा गया है। हालांकि यह चेतावनी भी दी है कि यदि फरवरी माह तक मांगों के संदर्भ में निर्णय नहीं लिया गया तो पुन: मार्च माह से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd

आज संगठन के पदाधिकारियों की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से सचिव खाद्य एवं रसद अनुभाग, उपभोक्ता मामले उत्तराखण्ड शासन, देहरादून को एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें खाद्यान्न की डोर स्टेप योजना के विरोध सहित तमाम लंबित मांगों का जिक्र किया गया है।

ज्ञापन में शासन से मांग की गयी कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अर्न्तगत बांटे गये खाद्यान्न के अवशेष बिलों का भुगतान एक माह में किया जाये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा माह जनवरी 2023 से एन.एफ.एस.ए. एवं अन्त्योदय योजना के अर्न्तगत बांटे जाने वाले खाद्यान्न को निःशुल्क कर दिया गया है, लेकिन विक्रेताओं के लाभांश एवं भाड़े के बारे में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किये गये। शासन से मांग की गयी कि विक्रेता का लाभांश व भाड़े का भुगतान प्रत्येक माह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में कोई दिशा निर्देश न होने के कारण ही अल्मोड़ा जनपद के विक्रेता माह जनवरी 23 से खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के डोर स्टेप योजना का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में शासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि विक्रेताओं को शीघ्र जीवन बीमा का लाभ दिया जायेगा तथा नेट चार्जभी एक माह में स्वीकृत हो जायेगा, लेकिन प्रगति शून्य है। शासन से मांग की गयी कि विक्रेताओं को प्रत्येक माह मानदेय के रूप में पचास हजार रूपये स्वीकृत किये जाए। ज्ञात हो कई राज्यों में मानदेय स्वीकृत भी किया जा चुका है।ज्ञापन में कहा गया है कि यदि माह फरवरी 23 तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जायेगा।

इधर इस मौके पर आज डीएसओ के साथ हुई बैठक में सार्थक निर्णय लिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह विक्रेताओं की सभी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचायेंगी व अपने स्तर से वार्ता भी करेंगी। इस आश्वासन को देखते हुए विक्रताओं ने 04 जनवरी से चली आ रही हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही सभी दुकानदारों से निवेदन किया गया कि वह राशन वितरण शुरू कर दें। बैठक व ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू, जिला महामंत्री केशर सिंह खनी, प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, अभय साह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments