HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : चरस के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी : चरस के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी| पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 362 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

रविवार को थाना तल्लीताल पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को वाहन संख्या यूके 04 AJ 8615 अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल से चरस परिवहन करते हुए टैक्सी स्टैंड तल्लीताल के पास से सौरभ कनवाल पुत्र स्वर्गीय देव सिंह कनवाल निवासी खुरपाताल थाना मल्लीताल को गिरफ्तार किया। युवक के कब्जे से 362 ग्राम चरस बरामद हुई।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना तल्लीताल में एफआईआर नंबर 3/ 2023 धारा 8/20 /60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक वाहन के कोई कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस चरस के स्रोत के बारे में जानकारी ले रही है।

पुलिस टीम में रोहिताश सिंह सागर थानाध्यक्ष थाना तल्लीताल, आरक्षी अनूप सिंह, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राजेंद्र मेहरा, चालक नरेंद्र राणा शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments