HomeNationalदुःखद : 11 मंजिला बिल्डिंग के फ्लैट में लगी आग, 15 वर्षीय...

दुःखद : 11 मंजिला बिल्डिंग के फ्लैट में लगी आग, 15 वर्षीय लड़की की मौत

अहमदाबाद| अहमदाबाद से दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां शाहीबाग इलाके में शनिवार को 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में 15 साल की लड़की की मौत हो गई। बालकनी में वह 25 मिनट तक फंसी रही और लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं, परिवार के चार लोगों को बचा लिया गया, उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद फायर ब्रिगेड को सुबह 7:28 बजे फोन मिला था। इसमें बताया गया कि शाहीबाग स्थित गिरधर नगर सर्किल के पास स्थित ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की 7वीं मंजिल में आग लगी है। सूचना के बाद एम्बुलेंस समेत दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

प्रांजल बालकनी में फंस गई, बाकी लोग अंदर फ्लैट में थे

आग लगने के वक्त फ्लैट में पांच लोग थे। चार बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि प्रांजल कमरे में फंस गई, फिर बालकनी की तरफ चली गई और जान बचाने की गुहार लगाने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, सुबह 8 बजे के करीब बचाव कार्य शुरू हुआ। दमकल कर्मियों की एक टीम 8वीं मंजिल पर पहुंची। वहां से रस्सी बांधकर दो लोग उस बालकनी तक पहुंचे। उन्होंने लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, उसे 100% बर्न इंजरी हो चुकी थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।

दुःखद : कुमाऊं रेजीमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments