सीएनई रिपोर्टर, भवाली। यहां भवाली क्षेत्र से एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली थी, लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं चला है।
ADVERTISEMENTS
परिजनों द्वारा भवाली कोतवाली में दर्ज की गई गुमशुदगी के अनुसार 19 वर्षीय युवती कॉलेज जाने के लिए 04 जनवरी को घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी ढूंढने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस से संपर्क किया गया है। इधर पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार लापता युवती की लोकेशन हल्द्वानी मिल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उसकी सकुशल बरामदगी कर ली जायेगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।