HomeUttarakhandNainitalबस गांव की खुली बैठक में समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

बस गांव की खुली बैठक में समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

ADVERTISEMENTS

✒️ चौकी इंचार्ज ने साइबर अपराध को लेकर किया सजग

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। ग्राम सभा बस गांव में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित खुली बैठक में विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

open meeting

बैठक में ग्रामीणों ने अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपादित किये गये। इसके अलावा ग्रामीणों की कई अन्य समस्यायें सुनी व मौके पर ही निस्तारण किया गया।

बैठक में मौजूद क्वारब चौकी इंचार्ज बीके आर्य ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में साइबर क्राइम की घटनाएं बहुत बड़ चुकी हैं। बहुत से लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। इनसे बचने के लिए हर व्यक्ति को बहुत सजग रहना चाहिए। इसके बाजवूद यदि कोई फ्रॉड हो जाये तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से भी दूर रहने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को गौरा शक्ति एप के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में क्वारब चौकी इंचार्ज बीके आर्य, एचएसआई गोविंदी टम्टा, ग्राम विकास अधिकारी पूजा मेहरा व कई अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments