HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला : प्रतिभागियों ने जाने पंचायत सदस्यों के कार्य व दायित्व

पनुवानौला : प्रतिभागियों ने जाने पंचायत सदस्यों के कार्य व दायित्व

ADVERTISEMENTS

✒️ ग्राम पंचायत विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

पनुवानौला/अल्मोड़ा। प्राथमिक पाठशाला पनुवानौला में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबंधित विषय पर सार गर्भित जानकारी दी गई।

धौलादेवी ब्लाक की न्याय पंचायत पनुवानौला में पंचायती राज की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान बरतोली गीता पाण्डे, प्राथमिक पाठशाला पनुवानौला की प्रधानाचार्या नर्मदा परिहार की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों की ओर से वार्ड सदस्यों, उप प्रधानों एवं रेखीय विभाग के कार्मिकों को बहुत सारी अहम जानकारियां दी गई।

पनुवानौला के प्राथमिक पाठशाला में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेन्ट (आईएसडी) किच्छा ऊधम सिंह नगर के मास्टर ट्रेनरों श्रीमती मीरा परिहार, अशोक सिंह खड़का, उज्ज्वल श्रीवास्तव, सूरज पाण्डे द्वारा क्रमश पंचायती राज का परिचय, 73वां संविधान संसोधन 1992, ग्राम पंचायत की बैठके, कार्यवाही, ग्राम पंचायत सदस्यों के कार्य दायित्व, ग्राम पंचायत की समितियां, 11वीं अनुसूची के 29 विषय, ग्राम पंचायत विकास योजना रंड एवं ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नीति 2017, ई पंचायत एप्लीकेशन, स्वामित्व योजना, सूचना का अधिकार, आपदा प्रबन्धन GPDP, UPDP आदि विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर समेत कई लोग सम्मिलत हुए। इस मौके पर मोहन चंद्र पांडे, हर्षिता गैडा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments