HomeUttarakhandBageshwarगांव में खूनी घटना: दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, हिरासत...

गांव में खूनी घटना: दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, हिरासत में पांच

— सगे भाईयों पर धारदार हथियार से वार, गांव में फैली सनसनी
— आधी रात पूजा कार्यक्रम में कपकोट के नौकोड़ी गांव की घटना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत ग्राम नौकोड़ी के तोक बमनखेत में हुई खूनी घटना से सनसनी फैली है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है और मामले में 05 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के मुख्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि बिरादरी के जागर कार्यक्रम में हुई इस घटना में दो भाईयों ने सगे चचेरे भाईयों पर धारदार हथियार से वार कर​ दिया, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि मृतक के भाई व उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना रविवार करीब आधी रात की है, जब कपकोट तहसील के नौकोड़ी ग्राम के तोक बमनखेत में सगी बिरादरी का पूजा व जागर कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में परिवार के ही करीब 29 लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान दो चचेरे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि तैश में आकर चंचल सिंह व महेश सिंह पुत्र जोहार सिंह ने सगे चचेरे भाईयों शंकर सिंह व खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह पर चाकू से वार कर दिए। इसे अफरातफरी मच गई।

चाकू के वार से बुरी तरह घायल होकर शंकर सिंह जमीन पर गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं बीच-बचाव को आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। इसकी सूचना रात ही पुलिस को मिली और तत्काल रात ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी। गंभीर घायल को तत्काल सीएचसी कपकोट भर्ती कराया गया। मामले पर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें चंचल सिंह और महेश सिंह के खिलाफ धारा 302, 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments