HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : ट्रेन की टक्कर से घायल हुए हाथी के बच्चे...

लालकुआं ब्रेकिंग : ट्रेन की टक्कर से घायल हुए हाथी के बच्चे ने तोड़ा दम

लालकुआं| यहां टाड़ा रेंज के जंगल में ट्रेन की टक्कर से घायल हुए हाथी के बच्चे ने आखिरकार तोड़ा दम दिया। बीते 6 दिनों से उसका उपचार चल रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां तराई केन्द्रीय वन प्रभाग कि टाड़ा रेज के जंगल में ट्रेन की टक्कर से घायल हाथी के बच्चे की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी, वनाधिकारियों की मौजूदगी में मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया गया। बता दें कि गत रविवार को टांडा जंगल में ट्रेन की चपेट में आने हाथी का बच्चा घायल हुआ था, जिसका बीते 6 दिनों से जंगल में ही इलाज चल रहा था। जहां आखिरकार उसने गुरुवार रात दम तोड़ दिया। वन विभाग ने आज शुक्रवार को मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौके पर ही उसके शव को दफना दिया है।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार की मौजूदगी में हाथी के शव को मौके पर ही दफना दिया, इस दौरान एसडीओ शशि देव, वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, तराई पूर्वी एवं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सुरक्षा दल की टीम सहित भारी संख्या में वनाधिकारी एवं वन कर्मी शामिल है।

घायल हाथी के बच्चे का वाइल्डलाइफ चिकित्सक डॉ आयुष उनियाल, डॉ हिमांशु पांगती और वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ प्रशांत वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों की टीम ने जख्मी हाथी के उपचार शुरू किया था, हाथी के बच्चे के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण वह उठ नहीं पा रहा था।

हाथी के बच्चे के उपचार में जुटे वन कर्मियों का ध्यान हाथी की मौत के बाद अब रेलवे की ओर केंद्रित हो गया है, वन विभाग ने पहले दिन ही रेल विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, अब रेल विभाग के खिलाफ अभिलंब कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments