हल्द्वानी । यहां के विज्डम पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा सम्मानजक अंकों के साथ उत्तीर्ण की। धीरज नेगी ने 91.2 अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। तन्मय सुयाल ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया और मानवेंद्र बजवाल ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र सिंह पोखरिया व प्रधानाचार्य त्रिवेणी चंद्र कबडवाल व समस्त विद्यालय परिवार ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।