HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी के मेधावी : हर्षवर्धन ने किया क्वीन्स स्कूल टॉप, हर्षत दूसरे...

हल्द्वानी के मेधावी : हर्षवर्धन ने किया क्वीन्स स्कूल टॉप, हर्षत दूसरे और अमन मेर तीसरे स्थान पर रहे

हल्द्वानी। क्वीन्स स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने 10वीं के रिजल्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 10वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग में हर्षवर्धन सिंह ने 95.8 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। हर्षित डंगवाल 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि अमन मेर 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा दीपक सिंह ने 91.2, रविन्द्र फर्तयाल ने 90.8,पियूश चंद्रा 90 और अभिषेक मेहरा 90 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के प्रबंधक आर. पी. सिंह व निदेशिका लीली सिंह ने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। प्रशासनिक निदेशक विक्रम कार्की, शैक्षणिक निदेशक एम.सी.डालाकोटी व प्रधानाचार्य डा. बी. बी. पाण्डे ने बच्चों के अद्भूत प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों व पीजीटी स्टाफ को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments