HomeBreaking Newsमोटाहल्दू ब्रेकिंग : ओपन यूनिवर्सिटी और राज्य सचिवालय में नौकरी लगाने के...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : ओपन यूनिवर्सिटी और राज्य सचिवालय में नौकरी लगाने के लिए दो बेरोजगारों से सात लाख ठगने वाला पिथौरागढ़ से धरा गया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मोटाहल्दू। बच्चीधर्मा गांव के एक व्यक्ति व उसके मित्र से उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी व सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने वाले पिथौरागढ़ के जमतोला गांव निवासी एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हल्दूचौड़ पुलिस चौकरी प्रभारी जगवीर सिंह के अनुसार इस मामले में बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़ निवासी चंदन भट्ट ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि उसे व उसके मित्र गिरीश चंदोला को उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय व प्रदेश सचिवालय में नौकरी पर लगाने के नाम पर पिथौरागढ़ की बनकोट पट्टी के जमतोला गांव के रहने वाले केवल आनंद पांडे ने उनसे सात लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। 15 जुलाई को ठगी के आरोपी केवल आनंद पांडे को उसके पिथौरागढ़ के जमतोला गांव स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप था कि केवल आनंद रुपये हड़पने के बाद फरार हो गया था। आज उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जगवीर सिंह के अलावा सिपाही रमेश नाथ व सतीश शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments