HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा नगर के अपूर्व त्रिपाठी बने फ्लाइंग ऑफिसर

Big Breaking : अल्मोड़ा नगर के अपूर्व त्रिपाठी बने फ्लाइंग ऑफिसर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


Almora Apoorva became Flying Officer/ अल्मोड़ा नगर के एक होनहार युवा अपूर्व त्रिपाठी एयरफोर्स में फ्लाइंग आफिसर बन गए हैं। इंटर तक की​ शिक्षा अल्मोड़ा में ही प्राप्त करने के बाद लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने आज यह सफलता अर्जित की है और अपने परिवार व नगर का नाम रोशन किया है।

अल्मोड़ा नगर निवासी अपूर्व त्रिपाठी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पास कर फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। बचपन से मेधावी एवं होनहार अपूर्व के पिता अमित कुमार त्रिपाठी सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी माता विद्या त्रिपाठी गृहिणी हैं। अपूर्व ने वर्ष 2016 में कूर्मांचल अकेडमी अल्मोड़ा से विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की और इसके बाद डीआईटी देहरादून से बीटेक किया। मेहनत व लगन के बल पर उन्होंने उच्च सफलता अर्जित की है। उनके फ्लाइंग अफसर बनने से नगर एवं सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के कई लोगों ने खुशी जताई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments