HomeNationalशादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, संदूक खोलकर पुलिस ने निकाला बाहर

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, संदूक खोलकर पुलिस ने निकाला बाहर

अलीगढ़| यूपी के अलीगढ़ जिले में एक युवक को आशिकी के चक्कर में हवालात की हवा खानी पड़ी। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी की भनक घरवालों को लग गई। जिसके बाद महिला ने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया, जब घरवालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब संदूक खोला तो उसके भीतर प्रेमी दुबका बैठा था। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई।

पूरा मामला टप्पल थाना क्षेत्र के खोड़िया खुर्द गांव का है, जहां शुक्रवार की रात युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया। लेकिन उसकी किस्मत खराब थी। रात में ही महिला के ससुराल वाले जग गए। शक होने पर जब घरवालों ने महिला से पूछताछ की तो वह टाल मटोल करने लगी। जिसके बाद ससुरालवालों ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को संदूक से बरामद किया। युवक के संदूक से निकलने का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पुलिस की मौजूदगी से बची युवक की जान

जैसे ही पुलिस ने संदूक खोला तो युवक अंदर दुबक कर बैठा था। जिसे देखते ही परिवारजन उस पर टूट पड़े। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने उसकी जान बचाई और थाने ले आ आई, जहां उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। संदूक से प्रेमी के निकलने का वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि घरवालों को महिला के अफेयर की भनक लग गई थी, जिसकी वजह से वे लोग उस पर नजर बनाए हुए थे।

​प्रेरणादायी: तीन ‘लालों’ ने बढ़ाई बागेश्वर के तीन गांवों की शान

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments