HomeUttarakhandAlmoraवादाखिलाफी पर भड़के गल्ला विक्रेता, नेट चार्ज नहीं तो ऑनलाइन कार्य बंद

वादाखिलाफी पर भड़के गल्ला विक्रेता, नेट चार्ज नहीं तो ऑनलाइन कार्य बंद

ADVERTISEMENTS

👉 पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक

अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण व अन्य योजनाओं का भुगतान नहीं किये जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने शासन-प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में हुई वार्ता के दौरान हुए फैसले पर अमल नहीं किया जा रहा है। यदि एक सप्ताह में लंबित देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन की राह पकड़ी जायेगी।

पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति अल्मोड़ा की नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में सदस्यों द्वारा मांग की गई कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व अन्य योजनाओं का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर अति शीघ्र नेट चार्ज नहीं दिया गया, तो जिले के सभी विक्रेता ऑनलाइन कार्य बंद कर देंगे। उनहोंने कहा कि पूर्व में अपर आयुक्त व डीएसओ के साथ बैठक में निर्णय हुआ था कि नवंबर माह हो नेट चार्ज दिया जाएगा। लिखित आश्वासन के बाद भी नेट चार्ज अभी तक नही दिया जा रहा है।

बैठक में इस बात का भी रोष व्यक्त किया गया कि विभाग का सर्वर पूर्ण रूप से कार्य नहीं कर रहा है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा जबरन दुकानदारों पर दबाव बनाया जा रहा है। बार-बार अल्मोड़ा जिले का प्रतिशत कम होने की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ सभी विक्रेताओं तो मशीन वितरण नही हुई और कई मशीनें खराब चल रही हैं, जिससे खाछन्न वितरण का प्रतिशत कम हो रहा है।

जिलाध्यक्ष संजय साह ने सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया कि दुकानदार अधिक से अधिक ऑन लाइन कार्य करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जो व्यक्तिगत दुकानों को समाप्त करने कि योजना बनाई जा रही है उसका घर जोर विरोध किया जाएगा। अगर आवश्यकता हुई तो उस मामले को अदालत में ले जाया जायेगा। इस प्रकार के निर्णय से लगभग 06 लाख दुकानदार व उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा जाएगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, संयोजक अभय साह, जिलाध्यक्ष संजय साह ‘रिक्कू’, संदीप चंद्रा, भवान सिंह, दीपक साह, इंदर सिंह, केसर सिंह, नारायण सिंह, भूपाल सिंह, प्रकाश भट्ट, राजेन्द्र सिंह, विष्णु लीला साह, खष्टी पंत, पान सिंह, भूपाल सिंह, दिनेश जोशी, देवेंद्र चौहान, विपिन तिवाड़ी, विशन सिंह बिष्ट, सुरेश सांगा, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें –

हादसों को दावत दे रहा हाईवे पर स्थित यह क्षतिग्रस्त पुल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments