HomeUttarakhandAlmora02 करोड़ के धोखाधड़ी का आरोपी शातिर नटवरलाल रितेश पाण्डेय गिरफ्तार

02 करोड़ के धोखाधड़ी का आरोपी शातिर नटवरलाल रितेश पाण्डेय गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

👉 नैनीताल, अल्मोड़ा, बागश्वेर, उधम सिंह नगर में कुल 14 मुकदमे

अल्मोड़ा। कुल 14 अभियोगों में वांछित चल रहे, 02 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में वांछित चल रहे इनामी गैंगस्टर रितेश पाण्डेय को अल्मोड़ा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शातिर विगत पांच माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंकता आ रहा था। आखिरकार हल्द्वानी निवासी इस नटवर लाल को पुलिस ने देहरादून में धर-दबोचा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने आज बकायदा पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता करके इस मामले में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चार जिलों में वांटेड चल रहे शातिर ठग रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चंद्र पाण्डेय, निवासी जेल रोड हल्द्वानी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रितेश नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करता था। दिखने-सुनने में काफी आकर्षक व्यक्तित्व का धनी यह ठग अपने बाहरी दिखावे से लोगों को प्रभावित कर लेता था। जब यह महंगी गाड़ी से उतरता था, तो समाज में लोग इसे ऊंचे ओहदे वाला प्रभावशाली व्यक्ति समझ लेते थे। जिसका लाभ उठाते हुए यह लोगों को बहुत शातिराना ढंग से अपने विश्वास में लेकर उनकी नौकरी लगाने का भरोसा दिलाता था। जिसकी एवज में वह अच्छी-खासी धनराशि वसूल लेता था। ठगी को अंजाम देने के बाद यह गायब हो जाया करता था।

एसएसपी ने ताया कि सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व पुलिस बल द्वारा वांटेड अभियुक्त रितेश पाण्डेय की धरपकड़ के लिए ठोस पतारसी शुरू की गई थी। यह एक पुराने आपाराधिक इतिहास वाला व्यक्ति है। इस पर चार जनपदों उधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर जनदप में कुल 14 मुकदमें दर्ज हैं।

अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 02 करोड़ की धोखाधड़ी यह कर चुका है। इस पर 2500 रूपये का इनाम भी है। यह गैंगस्टर, विगत 05 माह से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रेम सिंह व सर्विलांस सैल के कांस्टेबल इंद्र कुमार शामिल रहे।

Uttarakhand (दुःखद) : खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments